बक्सर, दिसम्बर 18 -- फोटो संख्या 28 कैप्शन - गुरुवार को पेंशनर दिवस पर आयोजित गोष्ठी के बाद उपस्थित पेंशनर समाज से जुड़े लोग। बक्सर, हमारे संवाददाता। पेंशनर दिवस पर पेंशनर एसोसिएशन के जिला शाखा में गोष्ठी हुई। अध्यक्षता परमहंस सिंह व संचालक अरुण कुमार ओझा ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री अरुण कुमार ओझा ने कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में वित्तीय विधेयक 2025 पास सेवानिवृत पेंशनर भोगियों पर कुठाराघात किया है। आठवां केंद्रीय वेतन आयोग में देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पेंशन निर्धारण की अनुशंसा करने का निर्देश दिया गया है। जिसे सभी पेंशनरों में आक्रोश है। वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में छूट समाप्त कर दिया गया। 18 महीने का महंगाई भत्ता वापस नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय पेंशनर फेडरेशन के आगामी 22-23 फरवरी को कुरुक्षेत्र में होने ...