मऊ, दिसम्बर 9 -- मऊ। वरिष्ठ कोषाधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 दिसम्बर को पेंशनर दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनपद से सम्बन्धित समस्त विभागों के आहरण वितरण अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कोषागार मऊ से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बैठक में प्रतिभाग कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...