बुलंदशहर, दिसम्बर 17 -- बुलंदशहर। डीएम श्रुति की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बुधवार को पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। पेंशनर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर प्राप्त पेंशनरों की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शासन स्तर पर लंबित शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को शासन को पत्राचार करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पेंशनरों से जुड़ी विभागीय समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समय से किया जाए, ताकि पेंशनरों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का पूर्ण लाभ मिल सके। पेंशनर दिवस के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार को सौंपा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. ...