रामगढ़, अगस्त 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। झारखंड पेंशनर कल्याण समाज ने गुरुवार को गोला निवासी गोपी प्रसाद के आवासीय परिसर में शोक सभा का आयोजन कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन व सेवानिवृत एएनएम नेली सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान पेंशनरों ने गुरुजी के तस्वीर पर माल्यार्पन किया। राम स्वरुप खन्ना ने कहा कि शिबू सोरेन ने जीवन भर झारखंडवासियों के हक हकुक, सामाजिक उत्थान की लड़ाई लड़ी है। उनके आन्दोलन से ही झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। उन्होंने शुरु से ही गरीबों, दबे कुचले लोगों के अलावे झारखंड की अस्मिता के लिए संघर्ष किया। झारखंड के लोग शिबू सोरेन को हमेशा याद रखेंगे। मौके पर दुखहरण पोद्दार, बच्चन प्रजापति, बाल गोविंद राम करमाली, पारसनाथ बेदिया, भगतु नायक, विशुन कुजूर व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.