श्रावस्ती, नवम्बर 28 -- श्रावस्ती। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोशिएशन के मंत्री अवधेश कुमार यादव ने बताया कि आठवें वेतन आयोग के संलग्न पत्र में पेंशनरों की पेंशन एवं लाभों का सन्दर्भ शामिल नहीं किया गया है। इससे पेंशनरों में निराशा एवं क्षोभ व्याप्त हो गया है। इसके लिए शनिवार 29 नवम्बर को जनपद मुख्यालय पर आमसभा करके कैडिल मार्च निकाल कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही अखिल भारतीय राज्य फेडरेशन के आवाहन पर 15 दिसम्बर को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले धरना कार्यक्रम में ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पेंशनर दोपहर में कलेक्ट्रेट प्रांगण के कोषागार के समक्ष उपस्थित होकर आमसभा करेंगे। इसके बाद तीन बजे कैण्डिल मार्च निकाल कर जिलाधिकारी को अपने मांग का ज्ञापन देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.