अमरोहा, जनवरी 11 -- नगर के आर्य समाज मंदिर में शनिवार को आयोजित पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष जताया गया। आरोप लगाया कि सरकार पेंशनर्स से ठीक बर्ताव नहीं कर रही है। तहसील मंत्री कुंवरपाल सिंह ने कहा कि सरकार पेंशनर्स के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रही है। कोरोना काल का 18 माह का डीए व डीआर नहीं दिया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक होने के नाते पेंशनर्स को रेलवे में दी गई छूट को भी बंद कर दिया गया है। अब पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं देने की साजिश रची जा रही है। वेतन आयोग को भेजे टर्म आफ रेफरेंस में पेंशनर्स को नहीं रखा गया है, जिससे पेंशनर्स के लिए आयोग कोई संस्तुति नहीं कर सकेगा। नतीजतन सरकार पेंशनर्स को इसके लाभ से वंचित कर देगी। अध्यक्ष विपिन त्यागी ने कहा कि एकजुट होकर संगठन का साथ दें, जिससे ...