बस्ती, जनवरी 21 -- बस्ती। ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बस्ती मंडल व बस्ती जिला की एक संयुक्त बैठक मंगलवार को रोडवेज परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय की ने की। बैठक में पेंशन संबधी मुद्दों पर चर्चा की गई और सभी लोगों ने एक मत से हुंकार भरी । जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व जो भी दिशा निर्देश देगा उसके लिए हम सभी हमेशा तैयार है। सभाग की समाप्ति के बाद पेंशनर्स ने सांसद राम प्रसाद चौधरी के आवास पर जा कर उनसे मुलाकात किया और श्रममंत्री से संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा। सांसद रामप्रसाद चौधरी के कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र उपाध्याय, मंडल सचिव दिनेश चंद्र, श्रीवास्तव, अशोक सिंह, श...