अमरोहा, दिसम्बर 16 -- अमरोहा, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को स्थानीय संगठन पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। धरने की अध्यक्षता संगठन जिलाध्यक्ष अनूप सिंह पैसल व संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह चिकारा एवं जिला मंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने किया। जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया की सरकार आठवें वेतन आयोग का लाभ पेंशनर्स को नहीं देने का मन बना रही है। क्योंकि वेतन आयोग को जो टर्म ऑफ रेफरेंस भेजा गया है, उसमें पेंशनर्स का कोई जिक्र नहीं है। इस कारण पूरे देश के पेंशनर्स इस संदेह के कारण आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में बीती 29 नवंबर को भी जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया गया...