रामपुर, दिसम्बर 16 -- पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर पेंशनर्स की ओर से सोमवार को आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ संरक्षक राममोहन लाल सक्सेना व संचालन जसराज सिंह सागर ने किया। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि जब सांसद विधायकों को पेंशन के लिए बजट है तो कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बजट का रोना क्यों रोया जाता है। सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ यह अन्याय क्यों किया जा रहा है। वरिष्ठ संरक्षक राम मोहनलाल सक्सेना, संरक्षक वेद प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परवेज अहमद खान, वित्त मंत्री ओमवीर सिंह वैदिक, अमर सिंह, कृष्ण कुमार, राजीव सक्सेना, राजेंद्र सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.