अल्मोड़ा, दिसम्बर 15 -- गवर्नमेंट पेंशनर्स वैलफेयर ऑर्गनाइजेशन की बैठक हुई। बैठक में संगठन का पेंशनर्स दिवस समारोह 17 दिसंबर को नगर पंचायत सभागार में मनाने का निर्णय लिया। कहा कि इसमें वरिष्ठ महिला व पुरुष पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा और समस्याओं के निदान की मांग की जाएगी यहां अध्यक्ष केपीएस अधिकारी, महामंत्री विनोद कांडपाल, पीएस मेहरा, जेएस बिष्ट, खीमानंद कांडपाल, नन्द राम, नन्दन सिंह बिष्ट, प्रताप राम, शंकर दत तिवारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...