बांदा, दिसम्बर 17 -- बांदा, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम न्यायिक मायाशंकर, सीडीओ अजय कुमार पांडेय की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के पेंशनर्स एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। पेंशनरों की पेंशन संबंधी समस्याओं को सुना गया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक मायाशंकर ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण एवं उनके अन्य देयकों, समस्याओं को सरकार ने गंभीरता से लेकर पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया है। समस्याओं को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों से उनका निस्तारण कराया जाएगा। कई पेंशनरों को प्रशस्ति पत्र, शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पेंशनरों को पेंशन की सुविधा के साथ अन्य सुरक्षा व्यवस्था को सवेरा योजना के अंतर्गत 112 नम्बर डायल कर लाभ लिये जाने, साइबर क्राइम से सतर्क र...