कन्नौज, दिसम्बर 17 -- कन्नौज,संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पेंशनर्स ने मेडिकल चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पेंशन रिवाइज, पेंशन एरियर भुगतान सहित विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं और इनके निर्धारित समयावधि में निस्तारण का अनुरोध किया। पेंशनर्स द्वारा तहसील तिर्वा में पांच प्रकरण लंबे समय से लंबित होने की जानकारी दी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि उक्त सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में ने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित प्रकरणों का न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.