मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद की बैठक पेंशनर्स कक्ष में हुई। इसके आरंभ में दिसंबर माह जन्मे धनसिंह, राम सिंह, हरीश चंद्र आर्य, मनोज कुामर, विजय पाल सिंह, आरएस विसारिया को पेश एवं गुलाल की कली भेंट कर दीर्घायु की कामना की गई। 17 दिसंबर पर पेंशनर्स दिवस समारोह को सफल बनाने की नीति बनाई गई। वक्ताओं ने लंबित मांगों पर चर्चा की और उन्हें शीघ्र पूरा कराने की शासन से मांग की गई। अध्यक्षता प्रेम प्रकाश ने व संचालन यश कुमार त्यागी ने किया। दिनेश शर्मा, उमा शंकर, आशा रानी, मालती देवी, प्रमोद सक्सेना, अजब सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...