मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- मुरादाबाद। कोषागार एवं उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद ने तहसील सभागार में बुधवार को पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया। इसका शुभारंभ एडीएम सिटी ज्योति सिंह सहित अपर निदेशक कोषागार बीएन झा,मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध, डा. संगीता गुप्ता आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम सिटी ज्योति सिंह ने कहा पेंशनर्स के पास ज्ञान का अपार भंडार है। इनके अनुभव एवं का लाभ लेने की आवश्यकता है। वरिष्ठ पेंशनर्स पीएस गिल, दिनेश चंद्र शर्मा, विक्रम सिंह, अजय पाल सिंह, उमा शंकर,सोमपाल सिंह और आशा रानी तथा कोषागार में कार्यरत पंकज रस्तोगी, रजत गुप्ता को फूल माला, अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने पेंशनर्स की लंबित समस्या ओं को लेकर चिंता व्यक्त की और विभिन्न विभागों में पेंशनर्स...