गिरडीह, दिसम्बर 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक बुधवार को गौरीशंकर साहू की अध्यक्षता में अंटा बंगला में हुई। जिसमें फरवरी माह में वार्षिक सम्मेलन करने पर फैसला लिया गया। एसोसिएशन नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन फरवरी महीने के द्धितीय सप्ताह में होगा। जल्द इसकी तिथि घोषित कर दी जाएगी। बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। यह मांग की गई कि हवाई यात्रा में भी सुविधा मिले। बैठक में मंगल पांडेय, रघुनंदन विश्वकर्मा, नवीनकांत सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...