प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर सोमवार को पेंशनर्स, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने धरना देकर विरोध जताया है। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा ने बताया कि मौजूदा सरकार ने वित्त अधिनियम 2025 के वेलिडेशन क्लॉज के माध्यम से पेंशनर्स सेवानिवृति की तिथि के अनुसार निर्णय लेने की सारी शक्तियां प्राप्त कर ली है। सरकार किसी भी समय पेंशन समाप्त कर बुढ़ापे का सहारा छीन सकती है। इसके विरोध में सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस वर्मा ने कहा कि शासन-प्रशासन की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाली सरकारी सेवा का अस्तित्व ही खतरे में है। पहले पुरानी पेंशन समाप्त कर 2004 में सरकारी भर्ती के कर्मचारियों को एनपीएस/यूपीएस देकर उनकी कमर तोड़ दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.