प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज। कोरल क्लब में बुधवार को ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पेंशनर दिवस मनाया गया। अतिथियों में शामिल उमरे मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव, पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा, पूर्व न्यायाधीश अमर शरन ने द्वीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आरडी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार पेंशनरों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। पे कमिशन में जो निर्देश जारी किए गए है, उसमें पेंशन का कोई जिक्र नहीं है। सरकार की नीति और नियत साफ नहीं है, यदि सरकार पेंशनर के हित में फैसला नहीं करती हैं तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। वहीं, कार्यक्रम के दौरान 11 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, योगेंद्र कुमार पांडेय, आरएन तिवारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.