सोनभद्र, जून 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। सातवें वेतन आयोग में विभेद करने के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर जिले के पेंशनरों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग उठाई गई। पेंशनरों ने कहा कि देश की सामाजिक व्यवस्था में देश के प्रत्येक नागरिक को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान करना भी प्रत्येक कल्याणकारी शासन व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य होता है। इस न्याय को प्रदान किए जाने के लिए न्यायालयों के द्वारा दिये गये निर्णय को सामान्य जन सहित प्रत्येक क्षेत्र के लोगों की तरफ से स्वीकार किए जाने की अपेक्षा की जाती है। पेंशन उन लोगों के लिये सामाजिक न्याय प्रदान करने के लिए एक सामाजिक उपाय है, जिन्होंने अपने जीवन की सर्वोत्तम अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.