प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। पेंशनर दिवस पर बुधवार को विभिन्न संगठनों की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक ओर सरकार की नीतियों के खिलाफ एकता यात्रा निकाली गई तो वहीं संगठन व संस्थाओं की ओर से बैठक, संगोष्ठी और सम्मेलन हुए जिसमें पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन प्रयागराज के बैनरतले विभिन्न पेंशनर संगठनों की एकता यात्रा सुबह 11 बजे सिविल लाइंस के इंदिरा गांधी चौराहे से निकाली गई। पेंशनर्स एकता यात्रा में अखिल भारतीय डाक एवं सेवा पेंशनर्स एसोसिएशन, अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति, वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति समेत अन्य संगठन शामिल रहे है। इसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त लोग हाथ में बैनर व पोस्टर के साथ भारत माता की जय और पेंशनर्स एकता जिंदाबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.