छपरा, मार्च 27 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि।समाहरणालय सभागार में गुरुवार को महालेखाकार बिहार पटना की टीम द्वारा पेंशन अदालत कलेक्ट्रेट सभागार में लगाई गई। पेंशन अदालत में 75 से अधिक आवेदन जमा कराए गए जिसके त्वरित निष्पादन के लिए जल्द समुचित पहल का भरोसा महालेखाकार की टीम ने दिया। उप महालेखाकार संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पेंशनरों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए पेंशन अदालत लगायी गयी है। सरकार का लक्ष्य है कि पेंशनभोगियों की शिकायतों का समाधान जल्दी और प्रभावी तरीके से हो सके। उप महालेखाकार ने कहा कि पेंशनरों के हितों की सुरक्षा के लिए ही छपरा में इस तरह का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि बुढ़ापे में पेंशनर आर्थिक परेशानी नहीं झेलें और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लाभ के लिए आकर कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने यह भी कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.