पीलीभीत, अप्रैल 22 -- सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने लामबंद होकर ट्रेजरी कार्यालय के सामने धरना देकर एक सभा का आयोजन किया। इसमें कहा गया कि पेंशनरों के हितों का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है। समस्याओं का निवारण होना चाहिए। कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी कार्यालय के समक्ष भारी संख्या में पेंशनरों का जमावड़ा लगा। पेंशनरों में संगठन के अध्यक्ष हशुमद्दीन खां ने कहा कि यह पेंशनरों के साथ अन्याय है। करोड़ों पेंशनरों के हितों पर हो रहे कुठाराघात के निवारण के लिए जिम्मेदारों को प्रयास करना चाहिए। पूरे संगठन ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि फाइनेंसियल बिल 2025 में पेंशनरी नियमों के बदलाव व अन्य तरीकों से देश के करोड़ों पेंशनरों के हितों पर हो रहे कुठाराघात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.