भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर । जिला पेंशनर समाज की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक सभापति लक्ष्मीनारायण चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को पेंशनर प्रशाल में हुई। सभापति ने पेंशनरों की समस्या के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। वहीं जरूरी आवश्यकताओं के निदान से संबंधित कई निर्णय लिए गए। बैठक में निदेशक पर्षद पटना के सदस्य अवध किशोर सिंह, बिहपुर शाखा के सचिव विवेकानंद चौधरी, नगरपारा शाखा के अध्यक्ष फूलकुमार सिंह, नवगछिया शाखा के सचिव उपेंद्र प्रसाद चौधरी, कहलगांव शाखा के सचिव श्यामानंद झा समेत कार्यकारिणी के 20 सदस्य शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...