प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास स्थित धरना स्थल पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष हरि मोहन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए जारी नोटिफिकेशन में पेंशनर के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पेंशनर की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए संघ बाध्य होगा। इस मौके पर सुरेंद्र प्रजापति, संतलाल सोनकर, घनश्याम वर्मा, हरि गोविंद सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...