शामली, जनवरी 16 -- शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनभोगी कर्मचारियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।पहली बार वरिष्ठ पेंशनभोगियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनभोगी शामली शहर की धरोहर हैं। उनका अनुभव और निस्वार्थ परामर्श नगर हित में सदैव उपयोगी रहा है। उन्होंने कहा कि आज नगर पालिका शामली जिस मुकाम पर है, उसमें पूर्व एवं वर्तमान कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की मेहनत का बड़ा योगदान है। इस अवसर पर कुल 43 पेंशनभोगियों को चेयरमैन द्वारा सम्मान पत्र, गोल्डन मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा सर्दी को देखते हुए सभी को कंबल भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में पूर्व पेंशनभोगी ओमप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.