गोरखपुर, फरवरी 2 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम गोरखपुर में अब सेवानिवृत्त पेंशनधारक कर्मचारियों को आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्य पर नहीं रखा जाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह निर्णय 'साथी हाथ बढ़ाना' कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नगर निगम से सेवानिवृत्त ऐसे कर्मचारी, जो पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें अब सीएलसी (कम्युनिटी लाइवलीहुड सेंटर) के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में नगर निगम में नियोजित नहीं किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था निगम में पारदर्शिता बनाए रखने और नए पात्र व्यक्तियों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.