मोतिहारी, नवम्बर 28 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता । जिले के सभी पेंशनधारी को जीवित होने का प्रमाण बैंक में देना होगा ,अन्यथा अगले महीने से उनके पेंशन भुगतान पर बैंक रोक लगा देगा। बैंक सूत्र के अनुसार पेंशनधारी जीवित होने का प्रमाण ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन भारत सरकार के द्वारा जारी प्रमाणपत्र ऑफ गवर्मेंट के ऐप पर कर सकते हैं या बैंक में जाकर बैंक के द्वारा मांगे गए कागजात जमा कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित है। जानकारी स्टेट बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक आनन्द कुमार ने दी है। बताते हैं कि पेंशनधारक चाहे तो बैंक में आकर कागजात जमा कर सकते हैं या घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...