रिषिकेष, दिसम्बर 16 -- राजकीय पेंशनर संगठन डोईवाला शाखा की बैठक मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र कान्हरवाला में आयोजित की गई। जिसमें राजकीय पेंशनरों ने पेंशन, गोल्डन कार्ड सहित अन्य संबंधित समस्याओं को लेकर नाराजगी जताते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की। संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह कृषाली ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला द्वारा एक कर्मचारी को सेवानिवृत हुए एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पेंशन शुरू नहीं की गई है, जो सरासर नाइंसाफी है। कहा कि पेंशनरों के प्रतिपूर्ति के बिल स्वास्थ्य प्राधिकरण को नहीं भेजे जा रहे हैं, जिससे सदस्यों को परेशानी हो रही है। कोषाध्यक्ष मंगता खान ने भी बिलों के भुगतान के लिए खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी जताई। विधि सलाहकार राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने गोल्डन कार्ड धारकों को नि:शुल्क च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.