गोंडा, जनवरी 29 -- खरगूपुर, संवाददाता। प्रतिबंधित वृक्षों को काटने के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कटरा बाजार रेंज के रुपईडीह बीट प्रभारी समीर रंजन चौधरी ने थाने पर तहरीर दिया था कि बलवन्तनगर के लोहारन पुरवा निवासी घनश्याम चौहान के 26पेड़ सागौन को घनश्याम मौर्य निवासी गेलपुरवा निधिनगर ने काट कर गायब कर दिया। शिवगढ़ गोपालपुर के श्रवण पूरी के खेत में लगे 9 पेड़ सागौन और एक पेड़ आम,पेडाडेगड़वा के मुंशी राजभर के 21पेड़ सागौन अहलाद नगर निवासी अवधेश गिरी ने काट लिया। जानकी नगर निवासी गरीब दास के देवरहना में लगे सात पेड़ आम, शिवगढ़ के मो सईद के खेत मे लगे 29 पेड़ सागौन, बनकटवा निवासी रवीन्द्र श्रीवास्तव के खेत में लगे 25 पेड़ सागौन और एक पेड़ नीम बलरामपुर निवासी संतोष वर्मा बिना परमिट के काट कर गायब कर दि...