आगरा, जनवरी 19 -- पेंट खरीदने का भुगतान न करने के आरोपित महेंद्र सिंह प्रोपराइटर श्री दाऊजी पेंट थाना फतेहाबाद को कोर्ट ने तलब किया है। अतिरिक्त न्यायालय संख्या एक के पीठासीन अधिकारी ने आरोपित को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। मैसर्स रेडीशन पेंट नंदलालपुर हाथरस रोड के सेल्स रिप्रजेंटेटिव राहुल गुप्ता ने वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधारी लाल चौरसिया के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर कर बताया था कि विपक्षी ने वादी की फर्म से पेंट खरीद उसका भुगतान नहीं किया। तगादा करने पर 84664 रुपये का चेक दिया जो बैंक में डिसऑनर हो गया। वादी ने विधिक नोटिस भी भेजा, लेकिन विपक्षी ने भुगतान नहीं किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...