इटावा औरैया, दिसम्बर 17 -- इटावा। एशियाई मूल के रंग-बिरंगे पेंटेड स्टार्क पक्षी ने प्रजनन के लिए इटावा को अपना सबसे बड़ा केंद्र बना लिया है। करीब 15 सालों से यह पक्षी इटावा में प्रजनन को आ रहे हैं। चीन, नेपाल, श्रीलंका और भूटान इनके रहने का मुख्य स्थान है। लेकिन इटावा में भी यह पक्षी अधिक संख्या में देखे जा रहे हैं। इससे पर्यावरण प्रेमी प्रसन्न हैं। पेंटेड स्टार्क पर लंबे अर्से से काम कर रही पर्यावरणीय विशेषज्ञ डॉ.यशमिता ने यहां के लोगों और स्कूलों में बच्चों के बीच जाकर उनको इस पक्षी के प्रति जागरुक किया है। यह पक्षी हजारों की संख्या में इटावा में अगस्त से फरवरी तक प्रजनन करने आते हैं। प्रजनन के बाद अपने बच्चों के साथ चले जाते हैं। यशमिता ने बताया कि यह पक्षी पेड़ों पर रहकर प्रजनन की प्रक्रिया करता है। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.