बोकारो, फरवरी 9 -- दि पेन्टीकॉस्टल असेंबली स्कूल में सोमवार को विद्यार्थियों के नेतृत्व सत्र 2025-26 के समापन अवसर पर हस्तांतरण समारोह आयोजित किया गया। यह अवसर सेवा से दायित्व तक की सफल यात्रा का प्रतीक बना, जहां विद्यार्थियों ने अनुशासन, नेतृत्व और समर्पण के मूल्यों को पुनः स्मरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ, जिसने पूरे सभागार में आध्यात्मिक और प्रेरणादायी वातावरण निर्मित किया। मुख्य अतिथि निदेशक डॉ डीएन प्रसाद ने कहा सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि चरित्र, ईमानदारी और जिम्मेदारी से परिभाषित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ. करुणा प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में वर्ष 2025-26 की विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने अपने दायित्वों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.