बोकारो, दिसम्बर 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दि पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में क्रिसमस का पावन पर्व का शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ क्रिसमस कैरोल सिंगिंग प्रतियोगिता के आयोजन से किया गया। यह प्रतियोगिता बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित हुई। जिसमें कक्षा प्री-नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद व प्रधानाचार्य डॉ. करुणा प्रसाद भी शामिल रही। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ईसा मसीह के प्रेम, शांति और सद्भावना के संदेश को साझा करना था। प्रतियोगिता का आयोजन दो श्रेणियों में किया गया। प्री-नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने गीतों के अनुरूप हाव-भाव व सुंदर अभिनय के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जबकि तीसरी कक्षा से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने साम...