मधुबनी, मार्च 9 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार, पद्मश्री बौआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, मिथिला चित्रकला संस्थान के आचार्य संजय जायसवाल और प्रतीक प्रभाकर ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व महिला पर केंद्रित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न आयु वर्गों के कुल 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली कुमारी, द्वितीय स्थान मधु कुमारी, तृतीय स्थान पिंटू शर्मा, चतुर्थ स्थान रश्मि झा, पांचवां स्थान सिकंदर मुखिया, छठा स्थान अर्पणा पाठक, सातवां स्था...