बलिया, जनवरी 8 -- दलनछपरा। गुरुग्राम में पिता के साथ रहकर पढ़ाई कर रही स्थानीय गांव की छात्रा ने विद्युत मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर सम्मान बढ़ाया है। गुरुवार को उसके पहली बार गांव आने पर ग्रामीणों ने जिपं सदस्य विनोद यादव के नेतृत्व में सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही स्वागत किया। गांव के पुरवा सेमरतर निवासी हरिशंकर यादव की पुत्री खुशबू गुरुग्राम में रहकर कक्षा 7वीं में पढ़ती है। नवंबर में जिले स्तर पर हुए पेंटिंग परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर 11 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वहां उसमें तीसरा स्थान हासिल हुआ। इस उपलब्धि के लिए 14 दिसंबर को विज्ञान भवन (नई दिल्ली) में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लैपटाप, मेडल और 30 हजा...