सासाराम, नवम्बर 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला शिक्षा विभाग द्वारा विधानसभा निर्वाचन को लेकर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को पेंटिंग व महिला मतदाता संवाद प्रतियोगिता का आयोजन मल्टीपर्पस हॉल में किया गया है। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। डीईओ मदन राय ने बताया कि गुरूवार को शिक्षा विभाग से संबंधित दो गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिसमें पेंटिंग व महिला मतदाता संवाद का आयोजन होगा। पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हरेंद्र कुमार व आलोक कुमार रहेंगे। जबकि शिक्षा विभाग की ओर से पंकज कुमार व हर्ष विजय वर्धन कार्यक्रम का संचालन कराएंगे। वहीं महिला मतदाता संवाद के संचालन में स्नेहा प्रियदर्शी, नम्रता भारती, नूतन कुमारी व कंचन कुमारी शामिल रहेंगी। पूरे कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी उज्जवल सरकार करें...