पलामू, अप्रैल 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वंय सेवी संस्था सेसा ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल में एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण संरक्षण और हम रखा गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन सेसा के प्रेम भसीन एवं ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक प्रदीप नारायण एवं प्राचार्य ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 180 छात्रों ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी। प्रथम वर्ग में कक्षा पांच से लेकर सात तक के बच्चों एवं दूसरे वर्ग में कक्षा आठ से लेकर 10वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रेम भसीन ने बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के विषय में विस्तार से समझाया। प्रतिभागियों को वन व वन्यजीव आधारित पुस्तक भी दिया गया। प्रथम वर्ग में उत्कर्ष राज, महिमा कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.