छपरा, फरवरी 10 -- छपरा। कला संस्कृति विभाग की ओर से बसंत पंचमी महोत्सव के तहत दृश्य अंतर दर्शन पेंटिंग प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सारण के स्कूल के बच्चों ने एवं स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में उत्कर्ष कश्यप प्रथम (मानस आर्ट छपरा) , ज्योति कुमारी सेकंड (सीपीएस स्कूल), महोग्या तृतीय (पी पी पब्लिक स्कूल) जीते। सीनियर वर्ग में रसिका गुप्ता फर्स्ट (किलकारी), शोभा कुमारी द्वितीय (मिडिल स्कूल ममदा गरखा), तृतीय पुरस्कार आरूषी कुमारी (किलकारी छपरा) रहे। स्थानीय कलाकारों में प्रकाश कुमार प्रथम (किलकारी), द्वितीय पुरस्कार पलल सिंह (कलापंक्ति) एवं तृतीय पुरस्कार किलकारी की राजलक्ष्मी को मिला। उपविकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी द्वारा विजेताओं को पुरस्कार सम्मान दिया गया। शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा...