मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज के चित्रकला विभाग की ओर से स्वच्छ वायु-स्वच्छ पर्यावरण, प्रदूषण-रहित हरित नगर विषय पर लैंडस्केप पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु रानी, द्वितीय स्थान तसररून व तृतीय स्थान शादिया ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार आयुषी, करिश्मा को दिया गया। यहां कॉलेज की प्राचार्य प्रो. चारू मेहरोत्रा, चित्रकला प्रभारी डॉ. प्रेमलता कश्यप, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. एकता भाटिया, प्रो. किरण साहू, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. सुदेश, प्रो. प्रवीण, प्रो. करुणा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...