चतरा, जनवरी 6 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में मंगलवार को प्रतापपुर राज्य संम्पोषित प्लस टू हाई स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण व धूम्रपान पर स्केचिंग कर पेटींग बनाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस संबंध में अधिकार मित्र गोबिंद ठाकुर ने बताया की जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के निर्देश पर इसतरह का कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...