फिरोजाबाद, मार्च 30 -- फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने को दिल्ली की टीम कभी भी शहर में दस्तक दे सकती है। इसे देखते हुए नगर निगम अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं। जगह-जगह सरकारी भवनों के अलावा अन्य स्थानों पर भी पेंटिंग के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शहर की सफाई व्यवस्था पर पूरी नजर रखे हैं तथा लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नगर आयुक्त भी तैयारियों को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। पिछले पांच दिनों से शहर के लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए जगह-जगह पेंटिंग के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। सर्विस रोड पर ओवर ब्रिज के दोनों और दीवारों पर पिछले पांच दिन से स्वच्छता संबंधी संदेश लोगों को दिए जा रहे हैं। पेंटिंग के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.