गौरीगंज, जनवरी 4 -- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र मुसाफिरखाना के पलिया पूरब निवासी उमेश कुमार ने भाले सुल्तान थाने पर तहरीर देकर बताया कि शनिवार को उसका भतीजा संगम विश्वकर्मा अपने सहकर्मी संजय कुमार के साथ एक व्यक्ति के मकान में पेंटिंग करने के लिए महेशपुर जा रहा था। रास्ते में मिले कुछ लोगों ने दोनों को रोक कर लाठी, डंडे व लात घूंसों से जमकर मारापीटा। गुहार लगाने पर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। एसओ तनुज पाल ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...