बाराबंकी, जनवरी 31 -- बाराबंकी। समाज में रोड सेफ्टी नियमों के प्रति जागरुकता लाने को लेकर परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत ब्लाक हरख अन्तर्गत ग्राम कोला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं विकास खण्ड फतेहपुर अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर मे स्लोगन, वाद विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने किया। प्रतियोगिता मे लगभग 100 स्काउट गाइड छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमे छात्रों द्वारा पेंटिंग और स्लोगन के माध्यम से रोड सेफ्टी नियमं को प्रदर्शित करते हुये जागरुकता का संदेश दिया। कार्यक्रम मं सड़क सुरक्षा जागरूकता के नोडल एवं मास्टर ट्रेनर राजेंद्र त्रिपाठी ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देते हुये हेलमेट-सीटबेल्ट लगाने ...