नई दिल्ली, मई 24 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता कलाकार के मन के आरोह अवरोह जब तूलिका के माध्यम से कैनवस पर उतरते हैं तो वह चित्र सीधे दर्शकों के मन तक उतरते हैं। इन दिनों राजधानी के आल इंडिया फाइन आर्ट एंड क्राफ्ट में चल रही कलाकार कास्वी जैन की प्रदर्शनी व्हीस्पर्स ऑफ द हर्ट दर्शकों का ध्यान खींच रही है। यह प्रदर्शनी यहां की कला दीर्घा में 29 मई तक चलेगी। कास्वी की पेंटिंग्स भावनाओं से भरी हुई हैं। उन्होंने बताया कि पेंटिंग का शौक मुझे बचपन से है लेकिन कोरोना काल में जब मेरा आत्मविश्वास कमजोर हुआ तब मैंने ब्रश उठाया और यहां प्रदर्शित चित्रों में से कई चित्रों को बनाया। डीयू के जीजस एंड मेरी कॉलेज से स्नातक करने के बाद उन्होंने टेक्टाइल डिजाइन में परास्नातक की पढ़ाई की है। कास्वी का कहना है कि हमारे अंदर कहानियां होती हैं जो कभी आवाज नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.