रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। जिले के खिलाड़ियों ने 14 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक अपने नाम किए। पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के महासचिव बबलू दिवाकर ने बताया कि 3 से 5 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, नैनीताल, हरिद्वार और पिथौरागढ़ के लगभग 180 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहली बार पेंचक सिलाट को मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में शामिल किया गया। सर्वाधिक पदक अर्जित करने प...