रुद्रपुर, जनवरी 25 -- रुद्रपुर। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन 29 से 31 जनवरी तक मल्टीपर्पज इंडोर हॉल, परेड ग्राउंड देहरादून में किया जाएगा। प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड टीम के कोच एवं पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव बबलू दिवाकर ने बताया कि चैंपियनशिप में 28 से अधिक राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी और अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता प्री जूनियर, सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित होगी। ऊधमसिंह नगर से 55 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 20 बालक और 35 बालिकाएं शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.