गोरखपुर, मार्च 18 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। पाली क्षेत्र के मुजौली गांव में आयोजित श्रीराम महायज्ञ कथा में मंगलवार को कथावाचक गौरव कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को कथा का रसपान कराया। आचार्य ने कहा कि चौरासी लाख योनीयों में पृथ्वी पर मनुष्य का जन्म बहुत ही भाग्य से मिलता है।इसलिए हमें इसे व्यर्थ नहीं करना चाहिए, जो इस सृष्टि के रचयिता है उनके लिए भी समय निकालना चाहिए। जब जीव पैदा होता है, तब मुट्ठी बंधी रहती है,और जब जाता है तो मुट्ठी खाली होती है।इसलिए मनुष्य को हमेशा लोभ माया से दूर रहना चाहिए।नारायण का सुमिरन ही मनुष्य को भवसागर पार कराएगा दूसरा कोई मार्ग नहीं है। इस मौके पर यज्ञाचार्य राजेश,प्रधान विजय प्रताप सिंह,यजमान सुनील पांडेय,शुभम चतुर्वेदी,राधेश्याम सिंह,भगवती पांडेय,जोखन पांडेय, अशोक पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.