जमशेदपुर, जून 6 -- पृथ्वी पर्यावरण उद्यान मानगो में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गायत्री परिवार जमशेदपुर, सिविल डिफेंस मानगो डिवीजन तथा पतंजलि पर्यावरण योगा ग्रुप की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में गायत्री परिवार की ओर से ट्रस्टी सुरेश लाल, डालिया भट्टाचार्य, रविंद्र सिंह, प्रियम भगत उपस्थित रहे। सिविल डिफेंस मानगो डिवीजन की ओर से प्रेम दीक्षित, गीता कुमारी, पिंटू कुमार, विकास कुमार का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम की जानकारी सिविल डिफेंस डिवीजन वार्डन बलवंत सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...