बिहारशरीफ, अप्रैल 22 -- पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने मनाया पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प राजगीर, निज संवाददाता। राजकीय अनुसूचित जाति बालिका विद्यालय, राजगीर में सोमवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण को संरक्षित और संतुलित बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान छात्राओं ने न केवल पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला, बल्कि ''मैं जल हूं'', ''मैं पृथ्वी हूं'' और ''मैं पर्यावरण हूं'' जैसे चित्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त जीवन की शपथ ली और बताया कि अगर पृथ्वी पर हरियाली और जल नहीं होगा तो जीवन कितना कठिन हो जाएगा। उन्होंने डेमो के ज़रिए यह भी बताया कि जलवायु संतुलन और वृक्षारोपण हमारे भविष्य के लिए कितने आवश्यक हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन ने बच्चों को पॉलिथीन का उपयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.