पिथौरागढ़, अप्रैल 22 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। सीमांत में विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। मंगलवार को कहीं नन्हे बच्चों ने रैली निकालकर आमजन को पृथ्वी की बिगड़ती सेहत से रूबरू कराया तो कहीं स्कूली बच्चों ने धरा को हरा बनाने के लिए पौधे रोपे। नगर में विश्व पृथ्वी दिवस पर गोष्ठी हुई। नेड़ा में डॉ. तारा सिंह की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते तापमान, सिमटती हरियाली, पिघलते ग्लेशियर और तेजी से बढ़ती जनसंख्या ने पृथ्वी पर मानव जाति के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रकृति का दोहन करना इंसान की सबसे बड़ी भूल है। जिसके परिणाम आए दिन सामने आ रहे हैं। निर्मला देवी ने कहा कि पृथ्वी हमारा जीवन है। इसकी सुरक्षा सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। बाद में बच्चों ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.