मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पृथ्वी थियेटर मुंबई में शहर की जाह्नवी भिखारी ठाकुर के गीतों पर लाइव प्रस्तुति देंगी। हिन्दी सिनेमा के संस्थापकों में प्रमुख नाम पृथ्वी राज कपूर द्वारा स्थापित यह थियेटर विश्व प्रसिद्ध है, जिसमें 5 मिनट की भी प्रस्तुति करना बालीवुड के दिग्गज अभिनेताओं का भी एक सपना होता है। कटरा प्रखंड के अम्मा ग्राम निवासी संतोष कुमार की पुत्री जाह्नवी 26 जनवरी की शाम 15 मिनट तक मुमकिन थियेटर के बैनर तले साथियों सहित अपनी प्रस्तुति देंगी। साथी कलाकारों राहुल, मोहित व अखिल के साथ पिछले एक महीने से वह रिहर्सल कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...